खेल शारीरिक,मानसिक विकास के लिए आवश्यक-विधायक गोपाल खंडेलवाल
खेल शारीरिक,मानसिक विकास के लिए आवश्यक-विधायक गोपाल खंडेलवाल
लटाला में 70 वी मांडलगढ़ वृत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।काछोला-खेल शारीरिक-मानसिक विकास के लिए अहम है और खेल हमे अनुशासन के साथ जीवन मे आगे बढ़ाना सिखाती है।यह बात लटाला प्राथमिक विद्यालय में आयोजित 70 वी मांडलगढ़ वृत स्तरीय खेलकूद,जिम्नास्टिक,एथेलेटिक्स,साहित्यिक व
सांस्कृतिक प्रितियोगिता के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कही उन्होंने खिलाड़ियों को कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल गतिविधियों को भी महत्व प्रधान करते हुए निरन्तर भाग लेने को कहा और कहा कि टीम वर्क के खिलाड़ियों में निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है।समारोह की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा
सहसंयोजक संदीप सोनी ने कहा की खिलाड़ियों के लिए खेल बेहतरीन टॉनिक है।खेल में जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण में खेल भावना और हमे खेल को खेल की भावनाओं से खेलना चाइए।इस अवसर पर गोवर्धन लाल वैष्णव,कैलाश तेली,उदय लाल धाकड़,सरथला पीईईओ इन्द्रसराय मीणा,योगेश मालू,भागचन्द धाकड़,शम्भू धाकड़,मिश्री दास
वैष्णव,मदन लाल धाकड़,रामपाल धाकड़,बंशी लाल धाकड़,बालमुकुंद मालू सहित आदि उपस्थित रहे।सभी अतिथियों का स्वागत संस्था प्रधान राजमल रेगर,विमलेश वैष्णव,एसएमसी अध्यक्ष मिश्री दास वैष्णव,उप सरपंच उदय लाल धाकड़ ने किया।
प्रतियोगिता की जानकारी ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी लादूलाल तेली ने दी और बताया कि प्रतियोगिता में छात्र टीम की 24 व छात्रा टीम की 16 टीमें भाग ले रही है।जिसमे 375 खिलाई कबड्डी,खो-खो,जिम्नास्टिक,एथेलेटिक्स,साहित्यिक व
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है।ध्वजारोहण का शुभारंभ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी लादू लाल
तेली,मुख्य तकनीकी सलाहकार अरुण शर्मा,सहायक तकनीकी सलाकार कैलाश चौधरी,पारस खटीक ने प्रतियोगिता ध्वजारोहण की रस्म अदा करवाई और विधायक ने 70 वी खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की।