• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश उज्जैन

बायपास पर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे की किसी भी हालत में यातायात जाम की स्थिति नहीं बने

Andher Nagri by Andher Nagri
September 19, 2025
in उज्जैन, मध्यप्रदेश, राजनीति
0
बायपास पर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे की किसी भी हालत में यातायात जाम की स्थिति नहीं बने
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवास बायपास और उज्जैन रोड़ पर नवरात्रि को देखते हुए रखें जाए विशेष इंतजाम*—–*बारिश से खराब हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य अभियान चलाकर किया जाए*—–*मंत्री श्री सिलावट ने निर्माणाधीन सड़कों, पुल, पुलियाओं आदि की प्रगति की समीक्षा के लिए ली बैठक*इंदौर, 19 सितम्बर 2025 जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि इंदौर के बायपास पर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे की किसी भी हालत में यातायात जाम की स्थिति नहीं बने। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बायपास पर रालामण्डल, कनाड़िया, बेस्ट प्राइज और अर्जुन बरोदा में बन रहे ओव्हर ब्रिज के डायर्वशन मार्ग पर 24 घंटे अमला, क्रेन और अन्य जरूरी संसाधन तैनात रखें। यहाँ वाहन खराब होते ही उन्हें तुरंत हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। यातायात सुचारू बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के अमले के साथ आवश्यक समन्वय बनाये रखें। बारिश से होने वाले डायर्वशन मार्ग पर गड्ढ़ों की तुरंत मरम्मत की जाए। पर्याप्त लाईटिंग की जाए।

उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर सड़कों की मरम्मत का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ करें। उन्होंने इंदौर-देवास बायपास और उज्जैन रोड़ पर नवरात्रि को देखते हुए यातायात को सुचारू बनाये रखने, यात्रियों की सुरक्षा आदि पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मंत्री श्री सिलावट ने आज रेसीडेंसी में सांवेर विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों, पुल, पुलियाओं आदि की प्रगति की समीक्षा के लिए सड़क निर्माण से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम श्री घनश्याम धनगर, श्री ओमनारायण बडकूल, सुश्री निधि वर्मा और श्री नीरज खरे, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री सी.एस. खरत, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक श्री प्रवीण यादव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मंत्री श्री सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग, एमपीआरडीसी, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना और लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत, प्रगतिरत, पूर्ण सड़कों, पुल-पुलियाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जो कार्य अप्रारंभ है, उनका निर्माण अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाए।

प्रगतिरत कार्य शीघ्र पूर्ण करें और पूर्ण कार्यों को जल्द लोकार्पित किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों और अन्य निर्माण कार्यों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर पूर्ण किया जाए। प्रतिदिन का लक्ष्य तय कर अधिकारी कार्य करें। कार्य में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में बताया गया कि गत दिवस अर्जुन बरोदा पर डायर्वशन मार्ग पर एक भारी वाहन का कमानी का पत्ता टूट गया था। तत्काल उसे हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई। भारी वाहन हटाने में समय लगा, इस कारण भारी जाम की स्थिति निर्मित हुई। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि यह स्थिति दोबारा नहीं बने, यह सुनिश्चित करें। बाधा आने पर उसे हटाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभाग मिलकर समन्वित प्रयास तत्काल करें। बताया गया कि अर्जुन बरोदा डायर्वशन में डामरीकरण का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

बेस्ट प्राइज के जंक्शन पर भी सभी जरूरी इंतजाम रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में मंत्री श्री सिलावट ने इंदौर-उज्जैन 6 लेन और प्रस्तावित ग्रीन फील्ड इंदौर-उज्जैन मार्ग की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों सड़कों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने मांगलिया रेलवे ओव्हर ब्रिज, कैलोद हाला और लसुड़िया मोरी ओव्हर ब्रिज, सिंगापुर टाऊनशिप ब्रिज की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने जामोदी सोलसिंधी तथा सिमरोड़ से हिरली मार्ग पर बन रहे ब्रिज की प्रगति के संबंध में भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सांवेर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये लागत की सड़कों का निर्माण चल रहा है।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#मध्यप्रदेश
Previous Post

विधायक सार्वजनिक रूप से माफी मांगे,,,,करणी सेना की मांग

Next Post

साधना मीणा बनी राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच महिला प्रकोष्ठ जयपुर संभाग

Next Post
साधना मीणा बनी राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच महिला प्रकोष्ठ जयपुर संभाग

साधना मीणा बनी राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच महिला प्रकोष्ठ जयपुर संभाग

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri