, ,

अखिल भारतीय स्तर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-विद्या भारती द्वारा आयोजित अखिल भारतीय स्तरीय वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता के लिए आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय, कोठार मोहल्ला, शाहपुरा की छात्रा वर्ग टीम श्रीधाम (मध्यप्रदेश) के लिए रवाना हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य कपिल निम्बार्क ने बताया कि यह टीम सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीधाम (मध्यप्रदेश) में 11 अक्टूबर 2025 से…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-विद्या भारती द्वारा आयोजित अखिल भारतीय स्तरीय वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता के लिए आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय, कोठार मोहल्ला, शाहपुरा की छात्रा वर्ग टीम श्रीधाम (मध्यप्रदेश) के लिए रवाना हुई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कपिल निम्बार्क ने बताया कि यह टीम सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीधाम (मध्यप्रदेश) में 11 अक्टूबर 2025 से 14 अक्टूबर 2025 तक होने वाली विद्या भारती अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजस्थान क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी।

साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों का होंसला बढ़ाते हुए कहा कि “जो व्यक्ति अपने कदमों की काबिलियत पर विश्वास रखता है, वही सफलता की ओर बढ़ता है।” कोच हिमान्शु सुगन्धी ने कहा कि “सफलता की चाबी, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प में है।”

श्री ठाकुर बाबा वालीबॉल एकेडमी, शाहपुरा के कोच विवेक जोशी ने बताया कि खिलाड़ियों के निरंतर परिश्रम और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। विद्यालय परिवार और प्रबन्ध समिति और श्री ठाकुर बाबा वालीबॉल एकेडमी के सभी सदस्यों ने खिलाड़ियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed