भीलवाड़ा। भाजपा नगर मंडल ने महेश नवमी की शोभा यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

IMG-20260623-WA0003

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा नगर में दिनांक 23 जून 2026 मंगलवार को प्रातः 9.15 बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी के नेतृत्व में शाहपुरा माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी के उपलक्ष्य पर आयोजित शोभायात्रा निकाली गई जिस पर पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, विधानसभा संयोजक बजरंग सिंह राणावत, नगर महामंत्री जितेंद्र पाराशर, राजाराम पोरवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश मारू, कार्यक्रम सहसंयोजक नवल सोनी, मोहन गुर्जर, गोपाल घूसर, शांतिलाल मामोडिया, देवेंद्र सिंह गहलोत, मंत्री मुकेश माली, राजेंद्र बोहरा, लादूराम खटीक, प्रेमचंद मीणा, गजराज खटीक, शारदा सोनी, मिथिलेश राणावत, राधा बोहरा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author