,

बामणिया ग्राम में वीर तेजाजी प्रीमियर लीग सीजन–5 का समापन समारोह धूमधाम से हुआ आयोजित

सनराइजर्स बामनिया रही विजेता, किंग्स इवलेवन बामणिया रही उपविजेता शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। बनेड़ा-बनेड़ा क्षेत्र में बामनिया क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का समापन समारोह 14 दिसंबर 2025 को आयोजित हुआ।। प्रतियोगिता 07 दिसंबर से प्रारंभ हुई थीं। इस अवसर पर भव्य समापन समारोह का आयोजन ईडन गार्डन (सीनियर स्कूल), बामनिया में भाजपा…

1 minute

Read Time

सनराइजर्स बामनिया रही विजेता, किंग्स इवलेवन बामणिया रही उपविजेता

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। बनेड़ा-बनेड़ा क्षेत्र में बामनिया क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का समापन समारोह 14 दिसंबर 2025 को आयोजित हुआ।। प्रतियोगिता 07 दिसंबर से प्रारंभ हुई थीं।

इस अवसर पर भव्य समापन समारोह का आयोजन ईडन गार्डन (सीनियर स्कूल), बामनिया में भाजपा युवा नेता भरत सिंह राठौड़, श्री जी ग्रुप के मालिक शंकर डांगी, सत्यनारायण माली, समाजसेवी नरेंद्र सिंह कानावत, कन्हैया लाल वैष्णव, प्रकाश सेन, रणवीर सिंह राठौड़, मोहन गाडरी, राजवीर सिंह कानावत, की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

टूर्नामेंट के पाँचवे सीजन में खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। ग्रामीणों व खेलप्रेमियों ने कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।टूर्नामेंट में बामनिया क्षेत्र की 6 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स बामनिया ने किंग्स इलेवन बामनिया को 48 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

मेन ऑफ द टूर्नामेंट गणेश जाट, बेस्ट बोलर विनोद शर्मा, बेस्ट फील्डर सागर जाट रहे। आयोजक समिति के प्रमुख सदस्य भूपेंद्र सिंह राठौड़, मनीष पारीक, लादू सिंह राठौड़, नारायण माली, राहुल वैष्णव, नारायण जाट, शिवम सुवालका, कुलदीप सिंह सोलंकी ने सभी पधारे हुए अतिथियों का दुपट्टा एवं साफा पहनाकर स्वागत किया, साथ ही टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामवासियों एवं खिलाड़ियों का आभार प्रकट किया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed