हरिद्वार से पैदल शाहपुरा पहुंची कोली समाज की पहली कांवड़ यात्रा, गंगाजल से हुआ शिवअभिषेक
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-कोली समाज की ओर से पहली बार हरिद्वार से शाहपुरा तक पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई। समाज के भगवान दास कोली पुत्र रामगोपाल कोली 5 अगस्त 2026 को हरिद्वार से कांवड़ लेकर पैदल रवाना हुए और
लंबी पदयात्रा पूरी कर 29 अगस्त को शाहपुरा पहुंचे।कांवड़िया भगवान दास कोली शनिवार रात शाहपुरा के फुलिया गेट स्थित बालाजी मंदिर में रात्रि विश्राम के लिए ठहरे। इस अवसर पर कोली समाज के समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।रविवार सुबह करीब 8:30 बजे समाजबंधुओं द्वारा कांवड़िया भगवान दास कोली को गाजे-बाजे एवं
श्रद्धा के साथ शिव मंदिर ले जाया गया, जहां हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया।इस अवसर पर शिवजी की छतरी, कोली मोहल्ला एवं शिव शक्ति शिव मंदिर, कोली कॉलोनी में भी धार्मिक आयोजन एवं स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। फुलिया गेट बालाजी मंदिर के पुजारी द्वारा कांवड़िया का माला पहनाकर स्वागत
किया गया।हरिद्वार से शाहपुरा तक पैदल कांवड़ लाने को लेकर समाजबंधुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। समाज के लोगों ने इसे आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए भगवान दास कोली के संकल्प की सराहना की।