, ,

कहार समाज द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण करने पर जीनगर समाज द्वारा उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौपा

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-श्मशान भूमि बेगू रोड के पास राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज 6 बीघा जमीन पानी के पो के नाम से दर्ज सार्वजनिक भूमि पर कहार समाज द्वारा अतिक्रमण करने के विरोध पर जीनगर समाज ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन पत्र सौंपा। जीनगर समाज के लोकेश सोनगरा ने बताया कि श्मशान भूमि के पास जीनगर…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-श्मशान भूमि बेगू रोड के पास राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज 6 बीघा जमीन पानी के पो के नाम से दर्ज सार्वजनिक भूमि पर कहार समाज द्वारा अतिक्रमण करने के विरोध पर जीनगर समाज ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन पत्र सौंपा।

जीनगर समाज के लोकेश सोनगरा ने बताया कि श्मशान भूमि के पास जीनगर समाज, खटीक समाज, कोली समाज, कुम्हार समाज, हरिजन समाज, तेली समाजो के श्मशान घाट स्थित है। वहा पर नगरपालिका द्वारा सर्वसमाज का स्नान घर व पानी का पो बना हुआ है।

उस पानी के पो के नाम से दर्ज स्थान पर कहार समाज द्वारा अतिक्रमण कर चारदीवारी बना कर दुकानें बनाने का काम किया जा रहा है। उसके विरोध में जीनगर समाज के सभी प्रबुद्ध जनों द्वारा उपखण्ड अधिकारी को विरोध दर्ज कर ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में गोपाल निर्वाण, कैलाश सोनगरा, मांगीलाल सोनगरा, कालूराम सोनगरा, गजानन निर्वाण, शिव आसेरी ,अनिल निर्वाण, मोहन चंदेल, लाला सोनगरा, देवराज जीनगर, शिवराम आदि समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed