, ,

रामकोला में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 10 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधायक ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

कुशीनगर रामकोला नगर पंचायत में आज भारतीय जनता पार्टी मण्डल रामकोला में उद्योग एवं उद्यम निदेशालय ,उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक विनय प्रकाश गोड़ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काट कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभी का हार्दिक स्वागत…

2 minutes

Read Time

कुशीनगर रामकोला नगर पंचायत में आज भारतीय जनता पार्टी मण्डल रामकोला में उद्योग एवं उद्यम निदेशालय ,उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक विनय प्रकाश गोड़ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काट कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

सभी का हार्दिक स्वागत करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने और खुद पैरो पर खड़ा करके देश और प्रदेश को एक नयी दिशा देने के लिए यह महत्वपूर्ण योजना चलाया है।

आज आप सभी घर से निकली है तो यह दृढ़ संकल्पित हो कर आगे बढ़े कि इस प्रशिक्षण से हमे आत्म निर्भर होना है और अपने आस पड़ोस के साथ ही प्रदेश और देश को भी विकाश के पथ पर अग्रसारित करना है। योगी जी की सोच है कि जब हमारी बहने समाज में कदम से कदम मिला कर आगे बढ़ेगी तो हमारा प्रदेश भी तरक्की करेगा। हमे लीज्जत पापड़ की कहानी से हम सभी को सिखने की जरूरत है।

वरिष्ठ नेता राधे श्याम दीक्षित ने कहा कि आज हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य पिछड़े दलित और वंचित वर्ग को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। जिसके लिए हमारी देश व प्रदेश की सरकार लगातार काम कर रही है। जो विरोधी दलों के फर्जी पी डी ए की धज्जिया उड़ा रहा है।

भाजपा नेता वरुण राय ने कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को पूरे देश में प्रथम स्थान लाने के लिए 18 घंटे काम कर रहे हैं तो हमें भी अपने घर और समाज के लिए कम से कम 10 घंटे काम करना चाहिए। आप सभी इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने गाँव और समाज का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता ने कहा कि जब से देश मे कमान मोदी जी व प्रदेश की कमान योगी जी ने संभाला है तब से चहुमुखी विकास की गंगा बह रही है।

शुशाशन के साथ ही प्रदेश के युवाओं को सम्मान और रोज़गार उपलब्ध कराकर मुख्यधारा में जोड़कर प्रगति में सहायक बनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो चरणों में चलेगा जिसमें प्रथम 10 दिन का चरण है। उसके बाद दूसरा सत्र शुरू होगा।हमें पूर्ण विशवास है कि आप सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दरोगा कुंवर सिंह मण्डल उपाध्यक्ष प्रेम तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी,मनोज गोविन्द राव लल्लन बाबू, चंद्रादित्य गोविन्द राव, मण्डल महामंत्री प्रतीक श्रीवास्तव, संदीप भारती, मंत्री दिनेश चंद, प्रदीप मद्धेशिया, शक्ति केन्द्र सन्योजक अमित गोविन्द राव, अमित दुबे, नरेन्द्र शुक्ला, शैलेश सिंह, अखिलेश पाठक, भाजपा अरुण सिंह, नेता सूचित शर्मा, संजय उपाध्याय, विकास प्रजापति, सुरेश प्रसाद, प्रदीप जायसवाल, विकास जायसवाल, राजेश मिश्रा, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन व ध्यानचंद आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed