• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home अपराध (क्राइम )

मात्र 48 घंटे के भीतर अंधेकत्ल का पर्दाफाश, थाना सिविल लाईन पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।

Andher Nagri by Andher Nagri
January 13, 2026
in अपराध (क्राइम ), मध्यप्रदेश
0
मात्र 48 घंटे के भीतर अंधेकत्ल का पर्दाफाश, थाना सिविल लाईन पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रेम प्रसंग के चलते मृतक की पत्नी ने प्रेमी सहित साथियों के साथ मिलकर की हत्या चार आरोपी गिरफ्तार।

जिला ब्यूरो संवाददाता पवन परमार देवास।

थाना सिविल लाईन पर सूचना प्राप्त के अनुसार दिनांक 08-09/01/2026 की दरमियानी रात को नौशराबाद बायपास पशु हाट के पास उज्जैन–देवास बायपास मेन रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश रोड पर पड़ी है। सूचना पर से तत्काल थाना प्रभारी सिविल लाईन मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटनास्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण कर उक्त घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

मृतक की पहचान राकेश मालवीय पिता देवीसिंह मालवीय उम्र 42 साल निवासी सांईनाथ कॉलोनी देवास के रूप में हुई। बाद थाना सिविल लाईन पर मर्ग क्रमांक 03/2026 धारा 194 BNSS का पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर मृतक के शव को पीएम. हेतु जिला अस्पताल देवास भेजा गया।

पी.एम. रिपोर्ट की प्राप्ति उपरान्त मर्ग जांच पर से थाना सिविल लाईन पर अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 103(1) BNS का अपराध

पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के द्वारा हत्या के आरोपियो को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।

जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक हितेश पाटिल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही कैमरा चैक किये गये, जिनमें आरोपियो द्वारा घटना कारित करने उपरान्त भागना कैद हुआ। विश्वसनीय मुखबिर सूचना एवं सीसीटीव्ही फुटैज के आधार पर संदेही मृतक की पत्नी से प्रारंभिक पूछताछ मे मृतक की पत्नी के द्वारा अपने साथी

देवेन्द्र एवं अन्य 02 लोगो के साथ पति की हत्या की साजिश रचकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर से घटना में शामिल अन्य तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

तरीका वारदात:- मृतक की पत्नि एवं देवेन्द्र दोनों जिला इंदौर में एक क्लेम एक्सपर्ट वकील के यहां कार्य करते थे। जहां मृतक की पत्नि एवं आरोपी देवेन्द्र यादव के मध्य प्रेम प्रसंग होने से, मृतक की पत्नि के द्वारा अपने पति राकेश को रास्ते से हटाकर घटना को एक्सीडेंट दर्शाकर बीमा क्लेम प्राप्त करने की योजना बनाई गई।

जिस हेतु आरोपी देवेन्द्र ने अपने मित्र संजय उर्फ संजू (पूर्व में शुजालपुर सिटी अस्पताल की मरचुरी में कार्यरत) एवं उसके भतीजे मनीष उर्फ रोहित को पैसों का लालच देकर शामिल किया। योजना अनुसार दिनांक 08/01/2026 को आरोपीगण इंदौर से देवास आए।

मृतक की पत्नि ने अपने पति को बियर में नींद की गोली मिलाकर पिला दी। पति के सो जाने के बाद आरोपी देवेन्द्र एवं संजय उर्फ संजू ने घर में घुसकर ऑपरेशन में उपयोग होने वाली ब्लेड से उसका गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक की पत्नि ने खून से सने कपड़े धोकर सबूत मिटाए।

इसके पश्चात आरोपी देवेन्द्र एवं संजय मृतक के शव को मृतक की मोटरसाईकिल के बीच में रखकर तीसरे आरोपी मनीष उर्फ रोहित को कार से बुलाया एवं तीनों ने शव को नौशराबाद बायपास पशु हाट के पास उज्जैन–देवास बायपास रोड पर फेंक दिया । घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए मृतक की मोटरसाईकिल में तोड़फोड़ कर आरोपीगण फरार हो गए। जिन्हे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:-1.देवेन्द्र पिता हटेसिंह यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम नलखेड़ा थाना मधुसूदनगढ़ जिला गुना, हाल निवासी लुनियापुरा थाना रावजी बाजार जिला इंदौर।2.संजय उर्फ संजू पिता धूलजी वाल्मिकी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम भेसाना थाना बोड़ा जिला राजगढ़, हाल निवासी कृष्णबाग कॉलोनी थाना खजराना जिला इंदौर।

3.मनीष उर्फ रोहित पिता हरीसिंह वाल्मिकी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भेसाना थाना बोड़ा जिला राजगढ़, हाल निवासी भूरी टेकरी थाना कनाडिया जिला इंदौर।4.मृतक की पत्नि।आपराधिक रिकॉर्ड:-1.देवेन्द्र पिता हटेसिंह यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम नलखेड़ा थाना मधुसूदनगढ़ जिला गुना, हाल निवासी लुनियापुरा थाना रावजी बाजार जिला इंदौर।क्रमांक थाना

अपराध धारा1 थाना मधुसूदनगढ़ जिला गुना 175/2020 343,365,376,506 IPC, 3(2)(v), 3(2)(va) SC/ST Actसराहनीय कार्य:- उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक हितेश पाटिल, उनि पर्वत सिंह परिहार, सउनि राकेश तिवारी, संध्या पांडे, प्रआर पवन पटेल, घनश्याम अर्जने, मप्रआर प्रीति मालवीय, आर अरूण चावड़ा, हितेश कुशवाह, मातादीन, जितेन्द्र सिसौदिया एवं सायबर सेल टीम में प्रआर सचिन चौहान, शिवप्रताप सिंह सेंगर की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Previous Post

नशे में धूर्त बेटे ने मां पत्नी को ईट पत्थर से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट।

Next Post

ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन व्यवस्था का शुभारंभ

Next Post
ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन व्यवस्था का शुभारंभ

ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन व्यवस्था का शुभारंभ

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri