स्कूल शिक्षा परिवार के प्रांतीय अध्यक्ष पर स्कूल शिक्षा परिवार जिला प्रभारी टीम ने शाहपुरा विधायक को सौपा ज्ञापन

IMG-20260814-WA0013

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा/स्कूल शिक्षा परिवार के प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देश पर स्कूल शिक्षा परिवार जिला प्रभारी टीम ने भाजपा विधायक (शाहपुरा बनेडा विधानसभा) डॉ. लालाराम बैरवा को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में शिक्षा विभाग की ओर से निजी विद्यालयों से जुड़े मामलों में की जा रही जांच नोटिस और आरटीई भुगतान संबंधी कार्रवाई पर नाराजगी जताई गई।

संगठन ने अनावश्यक जांचों पर रोक लगाने तथा किसी भी जांच से पहले संगठन को विश्वास में लेने की मांग की, साथ ही प्री प्राइमरी सहित आरटीई भुगतान डीबीटी के माध्यम से समय पर करने की मांग रखी गई। संगठन ने फीस एक्ट में फीस वसूली के प्रावधान को शामिल करने, टीसी जारी करने की प्रक्रिया, सरकारी स्कूलों की तरह सरल बनाने तथा पुलिस एवं अधिकारियों के दबाव को समाप्त करने की मांग की।

इसके अलावा लैपटॉप व मैरिट स्कॉलरशिप से जुड़े प्रावधानों में संशोधन तथा निजी स्कूल कर्मचारियों के लिए कैशलेस, बीमा और पेंशन योजना लागू करने की मांग भी रखी गई। मांगों का समाधान नहीं होने पर 21 अगस्त को जयपुर में विधानसभा घेराव एवं अनिश्चितकालीन पड़ाव किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर धरने भी दिए जाएंगे।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि उद्देश्य सरकार को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि निजी विद्यालयों से जुड़े मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान कराना है। ज्ञापन के बाद 21 अगस्त के प्रस्तावित विधानसभा घेराव को सफल बनाने को लेकर निजी विद्यालय संचालकों के साथ चर्चा की गई। संचालकों से अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचकर संगठन की एक एकजुटता

प्रदर्शित करने का आह्वान किया गया।इन सभी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन बीजेपी विधायक द्वारा दिया गया और तुरंत इस पर सकारात्मक कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा परिवार के ज़िला

प्रभारी वीरेंद्र कुमार व्यास, परमेश्वर सुथार, जगदीश सिंह राणावत, शिवप्रकाश रेगर, विजय राजोरा, अखिल चास्टा, इलियास ख़ान, हेमेन्द्र कुमावत, नरेश चांवला सहित शाहपुरा ब्लॉक के सभी स्कूल संचालक उपस्थित रहे।

About The Author