यातायात पुलिस द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में भ्रमण कर बस चालकों को खराब बसों के संबंध में विशेष समझाइश दी।
पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया
आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में आज थाना प्रभारी यातायात दतिया सपना शर्मा द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष समझाइश एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बस स्टैंड के बाहर एवं सड़क किनारे खड़ी कंडम/खराब बसों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही बस मालिकों एवं चालकों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई
कि किसी भी स्थिति में बसों को सड़क पर या अव्यवस्थित रूप से खड़ा न किया जाए। थाना प्रभारी यातायात द्वारा निर्देशित किया गया कि यात्रियों को केवल बस स्टैंड के अंदर निर्धारित स्थान से ही बसों में सवार किया जाए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बस मालिकों एवं चालकों को यह भी चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस दतिया द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित व व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।









