सोनकच्छ नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा वाटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया

सोनकच्छ नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा वाटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। जिला ब्यूरो संवाददाता पवन परमार सोनकच्छ। नगर परिषद अध्यक्ष श्रुति कृष्णपाल सिंह बघेल ने मुख्य नगर परिषद अधिकारी अमरदास सैनानी के साथ नगर में वितरित किए जाने वाली पेयजल व्यवस्था हेतु जलस्रोतों, पानी टंकियों, उनसे जुड़ी पाइपलाइनों और विद्युत आपूर्ति स्थलों का निरीक्षण किया।…

1 minute

Read Time

सोनकच्छ नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा वाटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया।

जिला ब्यूरो संवाददाता पवन परमार सोनकच्छ।

नगर परिषद अध्यक्ष श्रुति कृष्णपाल सिंह बघेल ने मुख्य नगर परिषद अधिकारी अमरदास सैनानी के साथ नगर में वितरित किए जाने वाली पेयजल व्यवस्था हेतु जलस्रोतों, पानी टंकियों, उनसे जुड़ी पाइपलाइनों और विद्युत आपूर्ति स्थलों का निरीक्षण किया।

यह निरीक्षण इंदौर के भागीरथपुरा में घटित घटना को देखते हुए किया गया।निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि कहीं भी पेयजल पाइप लाईन दूषित जल या अन्य असुरक्षित स्रोतों के संपर्क में न हो। जहां संभावित जोखिम पाए गए, वहां

तत्काल सुधार और आवश्यक मरम्मत के निर्देश दिए गए। नगर परिषद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जल की गुणवत्ता और नागरिकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है।नगर परिषद अध्यक्ष बघेल ने कहा कि नागरिकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारे लिए सर्वाेपरि है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी पानी के रंग, गंध या स्वाद में बदलाव, या पाइपलाइन में लीकेज जैसी कोई भी असामान्य स्थिति दिखाई दे, तो तुरंत नगर परिषद को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सकें।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed