बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है – ज्ञानचंद खटीक

IMG-20260714-WA0141

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

रायपुर/आम चौरासी मेवाड़ मदारिया खटीक समाज, जगदीश उमरी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंगलवार को समाज के सामुदायिक भवन में किया गया।

बैठक में समाज के वरिष्ठजन, युवा, पदाधिकारी एवं विभिन्न गांवों से आए समाजबंधुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर शिक्षा, सामाजिक एकता एवं युवा विकास को बढ़ावा देना रहा।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानचंद खटीक, अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर युवा संगठन संस्था, रायपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आम चौरासी मेवाड़ मदारिया खटीक समाज, जगदीश उमरी के अध्यक्ष रोशनलाल बोलीवाल ने की।

बैठक की शुरुआत समाज के वरिष्ठजनों के स्वागत एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा के साथ हुई।अपने संबोधन में ज्ञानचंद खटीक ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का सबसे मजबूत आधार शिक्षा है और समाज के विकास के लिए बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि यदि बेटियां शिक्षित होंगी तो परिवार, समाज और राष्ट्र स्वतः सशक्त होगा। उन्होंने समाज के प्रत्येक परिवार से अपने बच्चों, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया।बैठक में समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है, इसलिए इसे पूरी तरह समाप्त करने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। साथ ही मृत्यु भोज जैसी अनावश्यक एवं आर्थिक बोझ बढ़ाने वाली परंपराओं को बंद करने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए समय-समय पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिससे मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हो सके।

इसके अलावा युवाओं में अनुशासन, भाईचारा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा। समाज के युवाओं को नशामुक्ति, सामाजिक सेवा और संगठन की गतिविधियों से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित सदस्यों ने शिक्षा, सामाजिक सुधार, आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा समाज

को नई दिशा देने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया। मिटीग मे रामेश्वर लाल बोलीवाल रामा, प्यारेलाल बोलीवाल बोराणा, सोहनलाल खटीक,अम्बालाल खटीक सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

About The Author