शाहपुरा में दुर्गा वाहिनी का होगा भव्य शोर्य संचलन तथा कोटा में 2 अक्टूबर को होगा विराट हिंदू समागम
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष की तैयारी को लेकर विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत के दुर्गा वाहिनी की सह प्रांत संयोजिका सीमा पारीक का शाहपुरा प्रवास हुआ। प्रवास के दौरान पारीक ने कहा कि चित्तौड़ प्रांत के 27 जिला केंद्रो पर अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष को लेकर दुर्गा वहिनी की बहनों द्वारा शोर्य संचलन का आयोजन होगा।
यह संचलन नवरात्रा के दौरान शाहपुरा में किया जाएगा।इसी कार्यक्रम को लेकर प्रखंड स्तर तक की योजना बनाई है। दुर्गा वाहिनी की प्रांत सह संयोजिका सीमा पारीक ने आदर्श विद्या मंदिर की छात्रों के उद्बोधन मे बताया की शाहपुरा के सभी स्कूलों की कम से कम 250 बहिनो का इसमें भाग लेने की
उम्मीद है। जिसमें सभी विद्यालय से संपर्क किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के विस्तार को लेकर विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत गौ रक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़, दुर्गा वाहिनी की सह प्रांत संयोजिका सीमा पारीक व जिला कोषाध्यक्ष विपिन कुमावत के साथ बैठकर आगामी रणनीति तैयार की गई तथा अति
शीघ्र ही आगामी बड़ी बैठक लेने का निर्णय किया गया। बैठक के दौरान धाकड़ ने बताया कि 2 अक्टूबर को श्री राम रंगमंच दशहरा मैदान कोटा में अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी के 1 वर्ष तक के होने वाले कार्यक्रमों को लेकर प्रांतीय स्तर का “हिंदू
समागम”उद्घाटन कार्यक्रम रखा गया। इस भव्य आयोजन का समय साय कालीन 4 से 6 बजे होगा । जिसमें मुख्य वक्ता विहिप के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन होंगे। इस प्रांत के भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में प्रांत के सभी पदाधिकारी व आमजन भाग लेगा।