• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने दतिया कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का निरीक्षण किया।

Andher Nagri by Andher Nagri
January 26, 2026
in मध्यप्रदेश
0
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने दतिया कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का निरीक्षण किया।
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने दतिया कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का निरीक्षण किया।

दतिया। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा आज संयुक्त रूप से दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिले के प्रमुख एवं दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र— बड़ौनी तिराहा, चिरूला, हड़ापहाड़, राजघाट, मंगल का ढाबा सहित अन्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का गहन अवलोकन किया गया। इन स्थलों पर पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, यातायात दबाव, सड़क की बनावट एवं सुरक्षा

व्यवस्थाओं की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया।कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जहां आवश्यकता हो वहां स्पीड ब्रेकर तत्काल लगाए जाएं। साथ ही सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उचित साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर, दिशा संकेतक एवं चेतावनी चिन्ह अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाएं, ताकि वाहन चालकों को समय रहते सतर्क किया जा सके।

यातायात प्रभारी निरीक्षक सपना शर्मा को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर दीर्घकालिक एवं त्वरित सुधारात्मक उपायों पर भी चर्चा की। प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले में सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने हेतु लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Previous Post

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में एसडीओपी दतिया का मानवीय चेहरा, रोते नवजात को गोद में लेकर दिखाई संवेदनशीलता।

Next Post

रोड पर एक युवक की मौत हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गयी । दो गंभीर; कार छोड़कर भागा आरोपी

Next Post
रोड पर एक युवक की मौत हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गयी । दो गंभीर; कार छोड़कर भागा आरोपी

रोड पर एक युवक की मौत हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गयी । दो गंभीर; कार छोड़कर भागा आरोपी

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri