,

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में एसडीओपी दतिया का मानवीय चेहरा, रोते नवजात को गोद में लेकर दिखाई संवेदनशीलता।

दतिया। पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा 25 जनवरी 2026 को संयुक्त रूप से अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर सघन दबिश की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने सभी का ध्यान मानवीय संवेदना की ओर आकर्षित कर लिया। कार्रवाई के समय एसडीओपी अनुभाग दतिया आकांक्षा जैन ने एक…

1 minute

Read Time

दतिया। पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा 25 जनवरी 2026 को संयुक्त रूप से अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर सघन दबिश की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने सभी का ध्यान मानवीय संवेदना की ओर आकर्षित कर लिया।

कार्रवाई के समय एसडीओपी अनुभाग दतिया आकांक्षा जैन ने एक लगभग तीन माह के नवजात शिशु को अत्यधिक ठंड में अकेला, भूखा एवं रोते हुए देखा। नवजात की दयनीय स्थिति को देखते हुए एसडीओपी दतिया ने बिना किसी विलंब के उसे अपनी गोद में उठाया और तुरंत दूध की व्यवस्था कर शिशु को पिलाया।

कड़ाके की सर्दी को ध्यान में रखते हुए नवजात के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था कर उसे सुरक्षित रूप से कपड़ों में लपेटा गया, जिससे शिशु को राहत मिली और वह शांत हुआ। इसके पश्चात शिशु को उसकी बड़ी बहन के सुपुर्द किया गया तथा परिजनों को आवश्यक समझाइश भी दी गई।

एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन का यह कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील एवं करुणामय व्यवहार पुलिस के मानवीय चेहरे को उजागर करता है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के प्रति दिखाई गई यह संवेदना दतिया पुलिस की सकारात्मक और भरोसेमंद छवि को और अधिक मजबूत करती है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed