,

ट्विनिंग ऑफ स्कूल गतिविधि के अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय कादेड़ा दल ने मॉडल स्कूल शाहपुरा का किया अवलोकन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-पीएम श्री विद्यालय योजना के अंतर्गत ट्विनिंग ऑफ स्कूल गतिविधि के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कादेड़ा की टीम ने आज स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, शाहपुरा का शैक्षणिक अवलोकन किया। मीडिया प्रभारी डॉ परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया कि अवलोकन दल में पीएम श्री विद्यालय के व्याख्याता अशोक कीर…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-पीएम श्री विद्यालय योजना के अंतर्गत ट्विनिंग ऑफ स्कूल गतिविधि के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कादेड़ा की टीम ने आज स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, शाहपुरा का शैक्षणिक अवलोकन किया।

मीडिया प्रभारी डॉ परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया कि अवलोकन दल में पीएम श्री विद्यालय के व्याख्याता अशोक कीर , महावीर प्रसाद कुमावत , सरिता मीना, कीर्ति नागर एवं चयनित छात्राओं ने भाग लिया। टीम द्वारा विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक व सहशैक्षणिक गतिविधियों, नवाचारों, भौतिक संसाधनों, स्मार्ट कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय तथा खेल सुविधाओं का गहन अध्ययन किया गया।

शैक्षणिक अवलोकनार्थ आए दल का स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा के प्रधानाचार्य ईश्वर लाल मीणा ने स्वागत करते हुए विद्यालय में संचालित श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों की जानकारी साझा की।

दोनों विद्यालयों के बीच आपसी अनुभव विनिमय, बेहतर शिक्षण–अधिगम प्रक्रियाओं को अपनाने तथा भविष्य में सहयोगात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

अवलोकन के दौरान छात्राओं ने भी प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भागीदारी करते हुए विभिन्न शैक्षणिक नवाचारों को समझा।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के बीच सहयोग एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुदृढ़ करना रहा। अंत में अवलोकन दल ने मेजबान विद्यालय का धन्यवाद व्यक्त करते हुए इस सार्थक पहल को शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु अत्यंत लाभकारी बताया।

अवलोकनार्थ आयी छात्राओं ने विद्यालय की अटल टिंक रिंक लैब में किये जा रहे हैं नवाचारों को बारीकी से समझा। पीएम श्री और मॉडल विद्यालय की छात्राओं के मध्य मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल का मैच भी खेला गया।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor