फुलियाकलां क्षेत्र में पहुँचा ग्राम विकास रथ, योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। फुलिया कलां-जिले के फूलियाकलां राजस्थान सरकारकीजनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार दोपहर ग्राम पंचायत फुलिया कला, सणगारी एवं धनोप में ग्राम विकास रथ पहुँचा। ग्राम विकास रथ के आगमन पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार रामदेव धाकड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं आवश्यकताओं को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। ग्रामीणों द्वारा लिखित सुझाव पर्चियों के माध्यम से सुझाव पेटी में डाले गए। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त सुझावों पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर अगले गंतव्य फुलिया कला एवं खेड़ा हेतम के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार रामदेव धाकड़, पटवारी प्रकाश जाट, ग्राम विकास अधिकारी दीपक मीणा, सहायक सचिव किशन कीर, भाजपा फूलियाकलां मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल, सणगारी प्रशासक भागचंद चाड़ा,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम सहित अनेक ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।













