वार्ड 19 वासियो ने केलो के फलों से पार्षद उम्मीदवार को तोला

IMG-20260911-WA0006

वार्ड 19 वासियो ने केलो के फलों से पार्षद उम्मीदवार को तोला

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-वार्ड नम्बर 19 खटीक व कोली मोहल्ला निवासी उम्मीदवार ममता चावला को 64 किलो केलो के फलों से तोला।वार्ड वासियो ने बताया की अबकी बार हम नए उम्मीदवार को वोट देकर समर्थन करेंगे।क्यो की इस नए उम्मीदवार से हमे अपेक्षा है कि ये हमारे

वार्ड की मूलभूत सुविधाओं का निवारण करेंगे।हमारे वार्ड में जो नई सड़क बनाई गई थी जिसकी नालियां सही तरीके से नही बनने के कारण नालियों का सारा गंधा पानी बाहर सड़क पर आ जाता है जिससे चारो तरफ गंदगी हो जाती है।खटीक मोहल्ले में एक गली के अन्दर हेण्डपम्प नही होने के कारण अभी नल का पानी नही आने पर दूर से पानी लाना पड़ता है।सफाई की व्यवस्था भी सही नही है व मच्छरों से निजात के

लिए भी कोई व्यवस्था नही है।इसलिए हमें नए उम्मीदवार को लाना है हमे नए उम्मीदवार पर भरोसा करना है।नए पार्षद उम्मीदवार ममता चावला ने भी बताया है कि आपके वार्ड की हर समस्या का समाधान किया जाएगा और हर सरकारी सुविधाओं से आपको जोड़ा जाएगा जिससे आपको राहत प्राप्त हो सके।जिनके घरों में शौचालय नही है

उनके लिए भी व्यवस्था की जाएगी,जिनके घर कच्चे है उनको प्रधानमंत्री आवास योजना द्वारा मक्के मकान बनाकर सुविधा दिलाई जाएगी और भी बहुत सी मूलभूत सुविधाएं वार्ड वासियो को प्राप्त कराई जाएगी।

About The Author