शाहपुरा में नवागंतुक एसडीएम का आत्मीय स्वागत: दसनाम गोस्वामी समाज ने उठाई समाधि भूमि की मांग,

IMG-20260822-WA0039

एसडीएम ने दिया त्वरित समाधान का भरोसा

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

​शाहपुरा। उपखंड क्षेत्र शाहपुरा में नवपदस्थापित उपखंड अधिकारी (एसडीएम) बनवारी लाल सिनसिनवार का ग्राम पंचायत बीलिया के खान का खेड़ा निवासी दसनाम गोस्वामी समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि मदन लाल गोस्वामी ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर भावभीना स्वागत किया।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मदन ने एसडीएम महोदय को पुष्पगुच्छ (गुलदस्ता) भेंट कर शाहपुरा में पदभार ग्रहण करने की शुभकामनाएं दीं। वहीं नवागंतुक एसडीएम ने भी आदर और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए वृद्धजन मदन लाल गोस्वामी का माल्यार्पण कर सम्मान किया। ​

इस आत्मीय स्वागत के उपरांत मदन गोस्वामी ने क्षेत्र के दसनाम गोस्वामी समाज के परिवारों के समक्ष आ रहे गंभीर संकट से एसडीएम को अवगत कराते हुए एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा। अंतिम संस्कार के लिए भूमि का संकट: तालाब की पाल पर जगह समाप्तसमाज प्रतिनिधि ने उपखंड अधिकारी को बताया कि सनातन परंपरा के अनुसार दसनाम

गोस्वामी समाज (नाथ संप्रदाय) में देहांत के उपरांत पार्थिव शरीर का दाह संस्कार नहीं किया जाता, बल्कि भू-समाधि देने की धार्मिक परंपरा है। वर्तमान में खान का खेड़ा स्थित गांव के तालाब की पाल पर वर्षों से समाधि लगाई जा रही थी, परंतु अब वहां स्थान पूरी तरह समाप्त हो चुका है।

समाज के पास अब अंतिम संस्कार हेतु एक इंच भी भूमि शेष नहीं बची है, जिससे किसी अनहोनी की स्थिति में परिवारों के सामने गहरा मानवीय संकट खड़ा हो जाता है। वर्षों से शिविरों में चक्कर, राजस्व स्तर पर फाइल अटकीज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि ग्राम पंचायत बीलिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में समाधि भूमि आवंटन हेतु विधिवत प्रार्थना पत्र दिया गया था।

इसके बाद फॉलोअप शिविर में संबंधित भू-अभिलेख निरीक्षक (गिरदावर) को मौके की वास्तविक स्थिति भी दिखाई जा चुकी है। इसके बावजूद हल्का पटवारी और गिरदावर स्तर से मौका रिपोर्ट (Fard Mauka) व नजरी नक्शा बनाकर तहसील कार्यालय नहीं भेजा गया, जिससे आवंटन की अग्रिम कार्यवाही अटकी हुई है। सरकारी आदेश का दिया हवाला ज्ञापन में राजस्थान सरकार के नगरीय विकास विभाग के आधिकारिक आदेश क्रमांक

प.2(30)नविवि/3/2016/पार्ट दिनांक 05.10.2018 का संदर्भ दिया गया, जिसके तहत दसनाम गोस्वामी/नाथ संप्रदाय के लिए सार्वजनिक समाधि स्थल हेतु उपयुक्त राजकीय/सिवायचक भूमि उपलब्ध कराने के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम का सकारात्मक रुख: जल्द समाधान का आश्वासनउपखंड अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने मामले की मानवीय संवेदनशीलता और आपातकालीन आवश्यकता को गंभीरता से

समझा। उन्होंने आश्वस्त किया कि वर्तमान व्यवस्थाएं पूर्ण होते ही प्राथमिकता के आधार पर गिरदावर व पटवारी से मौका रिपोर्ट और नजरी नक्शा तलब कर पत्रावली को सक्षम स्तर (जिला कलक्टर) पर भिजवाकर सार्वजनिक समाधि स्थल भूमि आवंटन का विधिवत समाधान कराया जाएगा।

About The Author