अकोदिया की संजय कॉलोनी में पिछले दो दिनों से एक जंगली जानवर के मूवमेंट से लोग दहशत में हैं। लोगाें ने बताया कि जानवर ने अब तक दो कुत्तों का शिकार किया है।
घटना के बाद से कॉलोनी के लोग खासकर रात के समय बाहर निकलने से बच रहे हैं।चीता या लकड़बग्घा होने की आशंका स्थानीय लोगों ने बताया कि जानवर का आकार और हमला करने का तरीका अलग है। इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि यह चीता या लकड़बग्घा हो सकता है।
कुछ लोगों ने जानवर को रात के समय कॉलोनी के आसपास घूमते हुए देखने का दावा भी किया है।वन विभाग और पुलिस अलर्टथाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने बताया कि मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके का निरीक्षण किया,

लेकिन जानवर नजर नहीं आया।पैरों के निशान मिले, पहचान बाकीवन विभाग की टीम को घटनास्थल के आसपास जानवर के पैरों और नाखूनों के निशान मिले हैं। हालांकि, इन निशानों के आधार पर अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि जानवर कौन सा है। पहचान के लिए जांच जारी है।
सर्च ऑपरेशन चलायावीडियो की लोकेशन के आधार पर गुरुवार को वन विभाग की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया। इस दौरान एक जंगली बिल्ली देखे जाने की भी जानकारी सामने आई है।
लोगों से सतर्क रहने की अपीलपुलिस और वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे रात के समय सावधानी बरतें, बच्चों और पालतू जानवरों को बाहर न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। वन विभाग की टीम लगातार इलाके में निगरानी कर रही है।LockIcon









