गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में सम्मान समारोह

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डायल 112 की टीम को मिला सम्मान शाजापुर से तहसील संवाददाता ईश्वर सिंह भिलाला की रिपोर्ट शाजापुर। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर आयोजित मुख्य समारोह में जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) यशपाल सिंह राजपूत ने डायल 112 की टीम को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान…

1 minute

Read Time

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डायल 112 की टीम को मिला सम्मान

शाजापुर से तहसील संवाददाता ईश्वर सिंह भिलाला की रिपोर्ट शाजापुर।

गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर आयोजित मुख्य समारोह में जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) यशपाल सिंह राजपूत ने डायल 112 की टीम को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान उन पायलटों और स्टाफ सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, जिन्होंने बीते एक वर्ष में कठिन परिस्थितियों के बावजूद संकट में फंसे आमजन की मदद करने में असाधारण प्रदर्शन किया है।एसपी यशपाल सिंह राजपूत राजपूत ने टीम की सराहना करते हुए

कहा कि डायल 112 ने अपनी समयबद्धता और सेवा भाव से जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली का मान बढ़ाया है। उन्होंने इस सम्मान को उनके कठिन परिश्रम और जनता के प्रति समर्पण का परिणाम बताया।इस अवसर पर शाजापुर डायल 112 के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज (DS) यासिर खान भी मौजूद रहे। उन्होंने सम्मानित होने वाले पायलटों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएँ

दीं। श्री खान ने कहा, “डायल 112 का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में न्यूनतम समय में सहायता पहुँचाना है, और हमारी टीम भविष्य में भी इसी तत्परता के साथ सेवा कार्य जारी रखेगी।”

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed