खटीक समाज की महिलाओं ने निकाली कावड़ यात्रा
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।भीलवाड़ा-खटीक समाज शिव मण्डली की और से कावड़ यात्रा निकाली गई।जिलाध्यक्ष अनिता पहाड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में लाली देवी खोईवाल के नेतृत्व में
राधा-कृष्ण मन्दिर से लेकर दादाबाड़ी शिव मन्दिर तक कांवड़ यात्रा निकाली गई।साथ ही शिव अभिषेक किया गया।इसमें सुशीला खोईवाल, विमला देवी,सुगना खोईवाल, लाड़ खोईवाल, भीमा बाई आदि महिलाएं शामिल थी।