, ,

महिलाओं ने श्रद्धा से की गोवर्धन पूजा-श्रीकृष्ण की लीला से जुड़ी है यह परंपरा

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-दीपावली के दूसरे दिन शाहपुरा में खटीक मोहल्ले में महिलाओं ने परंपरागत उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा की। सुबह से ही महिलाओं ने घर-घर में गोबर से गोवर्धन पर्वत का निर्माण कर पूजन-अर्चन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भजन-कीर्तन और आरती के स्वर गूंजते रहे, जिससे नगर का…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-दीपावली के दूसरे दिन शाहपुरा में खटीक मोहल्ले में महिलाओं ने परंपरागत उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा की।

सुबह से ही महिलाओं ने घर-घर में गोबर से गोवर्धन पर्वत का निर्माण कर पूजन-अर्चन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भजन-कीर्तन और आरती के स्वर गूंजते रहे, जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।

गोवर्धन पूजा का महत्व:धार्मिक मान्यता के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव के अहंकार को दूर करने के लिए ब्रजवासियों को इंद्र पूजा छोड़ गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का संदेश दिया था।

जब इंद्र ने क्रोधित होकर भारी वर्षा कर दी, तब श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर पूरे गांव को वर्षा से बचाया। तभी से इस दिन गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है।

शाहपुरा में भी इसी आस्था और परंपरा के साथ महिलाओं ने पूजा कर श्रीकृष्ण से परिवार की रक्षा और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed