, ,

हेल्दी स्कूल प्रोग्राम के तहत उत्साहपूर्वक मनाया विश्व मधुमेह जाग्रति दिवस

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-ग्राम पंचायत दौलतपुरा के गाँव सेवनी के राजकिय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आरोग्य वर्ल्ड, ममता हेल्थ इंस्टीट्यूड फॉर मदर एंड चाइल्ड के संयुक्त तत्वाधान और शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित हो रहे हेल्दी स्कूल प्रोग्राम के अंतर्गत शाहपुरा कॉर्डिनेटर युवराज रेगर ने बताया कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री प.जवाहर लाल नेहरू की…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-ग्राम पंचायत दौलतपुरा के गाँव सेवनी के राजकिय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आरोग्य वर्ल्ड, ममता हेल्थ इंस्टीट्यूड फॉर मदर एंड चाइल्ड के संयुक्त तत्वाधान और शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित हो रहे हेल्दी स्कूल प्रोग्राम के अंतर्गत शाहपुरा कॉर्डिनेटर युवराज रेगर ने बताया कि

देश के प्रथम प्रधानमंत्री प.जवाहर लाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आयोजित हो रहे बाल दिवस कार्यक्रम के अनुसार बच्चो का उत्सव दिवस मनाते हुए बच्चो और समुदाय के लोगो को बुलाकर बच्चो से नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कार्यक्रम किया गया।

इसके बाद नेहरू को याद करके बच्चो के प्रति उनका लगाव और उनका समर्पण सभी को बताया गया।

सभी बच्चो का तिलक और मिठाई खिलाकर स्वागत और अभिनंदन किया। आज के दिन ही मनाए जाने वाले विश्व मधुमेह जागृति दिवस के बारे में सब से चर्चा की गई सबको मधुमेह के प्रकार और इसके होने के कारण सहित इसको कम करने को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई।

सभी बच्चो के साथ पूरे गांव में पोस्टर और स्लोगन की सहायता से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर मधुमेह रोकथाम की शपथ ली गई।

इस मौके पर प्रधानाचार्य श्याम सुंदर शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी ओम प्रकाश, एएनएम सोना मीणा, कार्यकर्ता और समाजसेवी तारा चाष्टा, प्रेम वैष्णव, यशोदा गुर्जर, समुदाय से अनेक ग्रामीण पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहे ।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed