, ,

दतिया। सीता सागर तालाब पर चला स्वच्छता अभियान शासकीय पीजी कॉलेज में हुआ योगाभ्यास।

दतिया 19 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलाए जा रहे विशेष जनजागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को जिले में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। नगर पालिका दतिया एवं जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में दतिया नगर…

1 minute

Read Time

दतिया 19 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चलाए जा रहे विशेष जनजागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को जिले में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। नगर पालिका दतिया एवं जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में दतिया नगर स्थित सीता सागर तालाब पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर विधायक सेवढ़ा प्रदीप अग्रवाल, कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेंगुला सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया।उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

एनसीसी, एनएसएस, ईको क्लब एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा उत्कृष्ट सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस दौरान एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट नाज़िश शेख, खेल अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र यादव, प्रो. सुनीता यादव, मनोरमा सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नियमित योगाभ्यास का संकल्प लिया।

अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed