,

श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय, शाहपुरा (भीलवाड़ा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्कर राज मीणा के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. पुष्कर राज मीणा ने कहा कि…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय, शाहपुरा (भीलवाड़ा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्कर राज मीणा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. पुष्कर राज मीणा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने सभी को नियमित रूप से योग अपनाने का संदेश दिया। प्रो. मूलचंद खटीक ने सभी प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाते हुए इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी प्रदान की।

योग प्रशिक्षु एवं शिक्षाविद सोहन सिंह राणावत ने संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास करवाया। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी प्रो. नीरज शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में योग तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ ऋचा अंगिरा, प्रो धर्मनारायण वैष्णव, डॉ रंजीत जगरिया, डॉ हंसराज सोनी, प्रो दिग्विजय सिंह, प्रो प्रियंका ढाका, डॉ दलवीर सिंह, प्रो मुकेश कुमार मीणा, प्रो शशिकांत मीणा, प्रो अजीत सिंह, प्रो विनोद कुमारी,सुरेश पेशवानी सहित अन्य कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस योगाभ्यास में स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed