सुरेश मेहर रिपोर्टर तहसील गरोठ जिला मंदसौर
वार्षिक प्रशिक्षण शिविर दिनांक 5 मई से शुरू होकर 14 मई को कैम्प कमांडेंट कर्नल सुनील पुरी एव डिप्टी कैम्प कमांडेंट कर्नल ज्योति प्रकाश सर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।इस वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में मंदसौर और नीमच जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के लगभग 450 कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
कैम्प के दौरान कैडेट्स को हथियार चलाने (फायरिंग), मैप रीडिंग, ड्रिल और फिजिकल ट्रेनिंग का गहन प्रशिक्षण दिया गया।
कैम्प में कैडेट्स को फौजी जीवन, अनुशासन और नेतृत्व के गुण सिखाए गए।इस शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रशंसा पत्र देकर किया गया ।
सांदीपनी विद्यालय गरोठ के 48 कैडेट्स ने कैम्प में भाग लिया । गरोठ के एनसीसी अधिकारी लेफ्टीनेंट शैलेन्द्र सिंह के साथ सभी कैडेट्स ने दिनांक 14 मई को मंदसौर में श्री पशुपतिनाथ जी के दर्शन करने के बाद सकुशल गरोठ पहुंचे।















