फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मुद्दे पर भील-भिलाला समाज ने भोपाल में उठाई आवाज l

IMG-20261007-WA0007

फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मुद्दे पर भील-भिलाला समाज ने भोपाल में उठाई आवाज l

अनुसूचित जनजाति आयोग में सौंपा आवेदन, सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधानसभा में मुद्दा उठाने का दिया आश्वासनराजगढ़/भोपाल। राजगढ़ जिले में कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले को लेकर भील-भिलाला समाज संगठन राजगढ़ एवं अखिल गोंडवाना महासभा संगठन राजगढ़ के पदाधिकारियों ने गंभीरता दिखाते हुए अब इस मुद्दे को भोपाल तक पहुंचाया है।

5 अक्टूबर 2026 को समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल पहुंचकर अनुसूचित जनजाति आयोग से संपर्क किया और फर्जी जाति प्रमाण पत्र के संबंध में आवेदन प्रस्तुत कर मामले की निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग रखी।समाज प्रतिनिधियों का कहना है कि अनुसूचित जनजाति के लिए शासन द्वारा निर्धारित अधिकारों और आरक्षण व्यवस्था का लाभ वास्तविक पात्र लोगों को ही मिलना चाहिए।

यदि कहीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं तो उनकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होना आवश्यक है।अनुसूचित जनजाति आयोग में आवेदन देने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार से भी इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधियों ने उन्हें फर्जी जाति

प्रमाण पत्र से जुड़े मामले की जानकारी देते हुए समाज की चिंताओं से अवगत कराया।विधायक कमलेश्वर डोडियार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस विषय को मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे और मामले को शासन के संज्ञान में लाने का प्रयास करेंगे। विधायक के इस आश्वासन के बाद समाज प्रतिनिधियों ने

उम्मीद जताई कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में शासन स्तर पर भी गंभीरता से कार्रवाई होगी।प्रदेश अध्यक्ष के साथ एक घंटे तक हुआ मंथनइसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने अखिल गोंडवाना महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर सिंह उयके से मुलाकात कर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मुद्दे पर करीब एक घंटे तक गहन चर्चा और मंथन किया।

बैठक में मामले की वर्तमान स्थिति, आगे की रणनीति, प्रशासनिक एवं कानूनी स्तर पर उठाए जाने वाले कदमों सहित समाज के हितों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।समाज पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि

वास्तविक अनुसूचित जनजाति के अधिकारों की रक्षा और संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए है।ये रहे मौजूदइस दौरान भील-भिलाला समाज के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व डिप्टी कलेक्टर गोपाल सिंह चौहान, अखिल गोंडवाना महासभा जिला अध्यक्ष समंदर सिंह भिलाला, महासभा के महासचिव डॉ. बद्रीलाल, यूथ अध्यक्ष अमृत भूरिया, जिला उपाध्यक्ष रवि खरेटिया, सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश

भिलाला, बापूलाल नेताजी, जूना पानी के हेमराज भिलाला, ब्यावर सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रतिनिधियों ने कहा कि आने वाले समय में भी इस मुद्दे को प्रशासनिक एवं संवैधानिक स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा, ताकि यदि किसी भी स्तर पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं

तो उनकी निष्पक्ष जांच हो और पात्र आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।समाज प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में वास्तविक पात्र आदिवासी समाज को उसका संवैधानिक अधिकार मिलना चाहिए। इसके लिए समाज एकजुट होकर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।

About The Author