, ,

रतलाम। विक्रम पुरस्कार विजेता संजय वशिष्ठ 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल के चयनकर्ता नियुक्त

रतलाम, 16मई। बास्केटबॉल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं मध्यप्रदेश शासन के सर्वोच्च खेल पुरस्कार “विक्रम पुरस्कार” से सम्मानित श्री संजय वशिष्ठ को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।..

1 minute

Read Time

रतलाम, 16मई। बास्केटबॉल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं मध्यप्रदेश शासन के सर्वोच्च खेल पुरस्कार “विक्रम पुरस्कार” से सम्मानित श्री संजय वशिष्ठ को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारतीय बास्केटबॉल संघ ने उन्हें पांडिचेरी में आयोजित होने वाली 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता हेतु भारतीय बास्केटबॉल टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया है।

भारतीय बास्केटबॉल संघ के सचिव श्री कुलविंदर सिंह गिल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र श्री वशिष्ठ को प्राप्त हो गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 22 मई से 29 मई 2026 तक पांडिचेरी में आयोजित की जाएगी।गौरतलब है कि श्री वशिष्ठ पूर्व में भी भुवनेश्वर एवं पांडिचेरी में आयोजित जूनियर एवं यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में भारतीय बास्केटबॉल संघ द्वारा चयनकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

खेल जगत में लंबे अनुभव रखने वाले संजय वशिष्ठ जुलाई 2025 में पश्चिम रेल्वे के रतलाम मंडल से मुख्य वाणिज्य निरीक्षक के पद से रिटायर्ड हुए हैं। इसके अतिरिक्त वे पहले भारतीय रेल की बास्केटबॉल टीम के चयनकर्ता भी रह चुके हैं।

श्री वशिष्ठ की इस उपलब्धि पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री चेतन काश्यप, एवं समस्त खेल संगठन, बास्केटबॉल जिला संघ अध्यक्ष श्री सुशील अजमेरा, सुनील दुबे, अनुज शर्मा सहित खेल जगत से जुड़े सभी साथियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री वशिष्ठ 21 तारीख को पांडिचेरी जाएंगे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed