, , ,

राजगढ़। हम्मालों की कमी से गेंहू खरीदी प्रभावित, किसानों ने किया चक्का जाम

राजगढ़ 16 मई, 2026 पचोर मार्केटिंग सोसायटी द्वारा संचालित गेंहू उपार्जन केंद्र पर हम्मालों की कमी के चलते खरीदी कार्य प्रभावित होने से किसानों को..

1 minute

Read Time

राजगढ़ 16 मई, 2026

पचोर मार्केटिंग सोसायटी द्वारा संचालित गेंहू उपार्जन केंद्र पर हम्मालों की कमी के चलते खरीदी कार्य प्रभावित होने से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

खरीदी में हो रही देरी से नाराज किसानों ने विरोध स्वरूप चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार पचोर, तहसीलदार ब्यावरा, नायब तहसीलदार खुजनेर एवं पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची।

अधिकारियों द्वारा किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा उचित समझाइश देकर चक्का जाम समाप्त कराया गया।

प्रशासन की पहल के बाद उपार्जन केंद्र पर पुनः गेंहू खरीदी कार्य प्रारंभ कराया गया। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि खरीदी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed