, ,

राजगढ़। स्वयंसेवी संस्थाओं की एक दिवसीय बैठक आयोजित, जल संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर

राजगढ़ 16 मई, 2026 म.प्र. जन अभियान परिषद के तत्वाधान में समृद्धि योजना अंतर्गत स्वयंसेवी संस्थाओं की एक दिवसीय बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभागृह..

1 minute

Read Time

राजगढ़ 16 मई, 2026

म.प्र. जन अभियान परिषद के तत्वाधान में समृद्धि योजना अंतर्गत स्वयंसेवी संस्थाओं की एक दिवसीय बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभागृह में किया गया। बैठक में जन अभियान परिषद की नवांकुर योजना अंतर्गत कार्यरत 30 संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित जिले के विभिन्न विभागों के कार्यक्रम संचालित करने वाली संस्थाएं एवं स्वैच्छिक संस्थाएं उपस्थित रहीं।

बैठक में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने उपस्थित संस्था प्रमुखों को संबोधित करते हुए जल संरक्षण हेतु संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान” में सक्रिय सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने पर विशेष बल देते हुए कहा कि गांव स्तर पर किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभों एवं रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों और बीमारियों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत प्लास्टिक प्रबंधन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया तथा संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले द्वारा भी संस्थाओं के कार्यों की जानकारी ली गई तथा उनके प्रयासों की समीक्षा की गई। जिला समन्वयक श्री प्रवीण सिंह पवार द्वारा जिले की विभिन्न संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया एवं आगामी त्रैमासिक कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में जिले के समस्त विकासखंड समन्वयक भी उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed