अम्बेडकर पार्क पचोर में आज जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) का स्थापना दिवस संविधान निर्माता बाबा सहाब पर माल्यअर्पण कर मनाया गया l
“जयस” एक सामाजिक एवं जनजागरण संगठन है जिसकी स्थापना 16 मई 2013 में की गई थी l आदिवासी समाज एक आख़िरी की पंक्ति में खड़ा समाज की आवाज़ को बुलंद करता है और उनके अधिकारों के लिए जल, जंगल, ज़मीन और संवैधानिक अधिकार, वन अधिकार कानून, पेसा कानून (PESA), पांचवीं अनुसूची, आदिवासी संस्कृति और भाषा का संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कुपोषण, बेरोज़गारी, पलायन जैसे मुद्दों के लिए संघर्ष कर रहा है l
उपरोक्त कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्त्ता:-देवेन्द्र सिंह भिलाला एवं संजय भिलाला ने बताया की जयस आदिवासी युवाओं को संगठित कर समाज में जागरूकता, नेतृत्व और अधिकारों के प्रति संघर्ष की भावना को जागृत करने का कार्य करता है।
जयस की शुरुआत आदिवासी समाज के भीतर बढ़ती सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक जागरूकता के परिणाम स्वरूप हुई। इस संगठन ने युवाओं के बीच तेजी से अपनी पहचान बनाई और युवाओं को प्रेरित किया और एक बड़े सामाजिक आंदोलन का रूप में उभरा और युवाओं के लिए एक नई पहचान बनाई l
जयस ने आदिवासी समाज एवं आख़िरी पंक्ति में खड़ा समाज के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का काम किया गया है, और संगठन युवाओं को सामाजिक और लोकतांत्रिक नेतृत्व के लिए तैयार करता है ताकि वे समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें जयस ने आदिवासी युवाओं में सामाजिक चेतना और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है विभिन्न क्षेत्रों में रैलियों, जनसभाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक अभियानों के माध्यम से समाज को संगठित करने का प्रयास किया गया है।
जो काम सरकारे नहीं कर पाई वाह काम जयस संगठन ने किया है, जेसे बड़े-बड़े आदिवासी मुद्दा को उठाना, उन मुद्दों को जमनी स्तर पर जाकर हाल करना ऍम सरकार से सवाल जवाब करना और उनको मौके पर हल करवाना आदि l
आज 16 मई जयस स्थापना दिवस के अवसर पर आप सभी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं ऍम पूरे देश भर में गाँव, ब्लॉक, तहसील, जिला, संभाग,ऍम प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा जिसमे आप सभी सामाजिक साथियों से अनुरोध है कि इस अवसर को बड़े उत्साह के साथ मनाएं l
कार्यक्रम में उपस्थित देवेन्द्र सिंह भिलाला जिला उपध्यक्ष पालक महासंघ, सामाजिक कार्यकर्त्ता संजय भिलाला, आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र जाटव, दुगेश भिलाला, दीपक मालवीय, अशोक वर्मा, चीनु भिलाला आधि समाज जन उपस्थित हुऐ















