, , ,

मंदसौर। गरोठ पुलिस ने अवैध मादक MD व डोडाचुरा जप्त कर दो तस्करो को गिरफ्तार किया

थाना गरोठ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ MD व डोडाचुरा जप्त कर आरोपीगण को पकड़ा कबीर मिशन समाचार सुरेश मेहर रिपोर्टर तहसील गरोठ जिला मंदसौरनाम..

2 minutes

Read Time

थाना गरोठ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ MD व डोडाचुरा जप्त कर आरोपीगण को पकड़ा कबीर मिशन समाचार सुरेश मेहर रिपोर्टर तहसील गरोठ जिला मंदसौरनाम आरोपीगण 1. निलेश पिता बलराम डपकरा जाति महाजन उम्र 32 साल निवासी पुराना बस स्टैण्ड गरोठ थाना गरोठ जिला मन्दसौर

2. उमर खान पिता मोहम्मद खान निवासी ग्राम बरखेड़ा गंगासा

• कार्य का विवरणः – पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्द चलाये गये विशेष अभियान के चलते श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मदंसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील एव श्रीमान विजय कुमार यादव एसडीओपी गरोठ के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थो के रोकथाम व धरपकड अभियान के तहत बलवीर सिंह यादव थाना प्रभारी गरोठ के कुशल निर्देशन में सउनि बलवानसिंह देवड़ा को दिनांक 15.05.2026 को प्राप्त मुखबीर सूचना कार्यवाही करते हुए घटना स्थल यात्री प्रतिक्षालय जस्साखेडी फंटा खडावदा गरोठ रोड पर आरोपी निलेश पिता बलराम डपकरा जाति महाजन निवासी पुराना बस स्टेण्ड गरोठ के कब्जे से 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी किमती 40,000 रुपये व 3 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोड़ाचुरा किमती 4800 रुपये जप्त किया जाकर गिरफ्तार किया गया ।

आरोपी निलेश ने पुछताछ में जप्तशुदा एमडी व डोडाचुरा उमर खान पिता मोहम्मद खान निवासी बरखेड़ा गंगासा के द्वारा देना बताया आरोपीगणो के विरूद्ध थाना गरोठ पर अपराध क्रमांक 188/2026 धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्द किया गया ।

विवेचना के दोरान आरोपी एमडी व डोडाचुरा देने वाले आदतन अपराद उमर फारुख पिता मोहम्मद खान निवासी बरखेड़ा गंगासा को गिरफ्तार किया गया । आरोपी उमर फारुख खान के विरुद्द पुर्व में भी कई अपराध पंजीबद्द है । जो निम्न है ।

आपराधीक रिकार्ड -आरोपी उमर फारुख खान पिता मोहम्मद खान निवासी बरखेड़ा गंगासा क्र0 अपराध क्र0 धारा

1 206/95 294, 506 भादवि

2. 287/99 379 भादवि

3. 191/200 341, 294,323,427,34 भादवि

4. 275/00294,506 भादवि 25 आर्म्स एक्ट

5. 276/00 25 आर्म्स एक्ट

6. 63/01 294, 323, 506, 34 भादवि

7. 173/02 294] 324 323 506 भादवि

8. 114/03 25 आर्म्स एक्ट

9. 265/06 147, 149, 148, 506 भादवि 25 आर्म्स एक्ट

10. थाना भानपुरा 413/11 379 भादवि 5 मत्स्य अधि.

11. 315/15 379 भादवि व 5 मतस्य अधि0

12. 445/21 294,323,506,34 भादवि

13. थाना दलोदा का अपराध क्र0 252/22 392,120बी ,212,216क भादवि व 25,27 आर्म्स एक्ट

14. 472/2024 303(2) बीएनएस व 5 मत्स्य अधिनियम

15. 188/2026 8,15,22,29 एनडीपीएस एक्ट

जप्त मश्रुका :- अवैध मादक पदार्थ 40 ग्राम एमडी किमती 40,000 व अवैध मादक पदार्थ 3 किलोग्राम डोडाचुरा किमती 4800 रुपये सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गरोठ एवं सउनि बलवानसिंह देवड़ा , प्रआर 464 अजय कुमार प्रजापति , आर 526 कमलसिंह, आर 309 बलराम बंजारा का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed