, ,

राजस्थान। शिव कॉलोनी में नालियों के अभाव से गन्दा पानी कॉलोनी में फेल रहा व मच्छरों के कारण डेंगू का खतरा

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शहर के शिव कॉलोनी नगर पालिका के सामने इंद्रगढ़ माताजी के पास स्थित एक खाली प्लाट में नालियों के अभाव के कारण..

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शहर के शिव कॉलोनी नगर पालिका के सामने इंद्रगढ़ माताजी के पास स्थित एक खाली प्लाट में नालियों के अभाव के कारण गन्दा पानी जमा हो रहा है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप बढ़ गया है।

वार्ड नम्बर 12 के निवासी महेश (बंटी) शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलोनी में नालियों की समुचित व्यवस्था नही होने के कारण घरों का गन्दा पानी इधर-उधर फेल जाता है और खाली प्लाट में एकत्रित होकर गंभीर समस्या का रूप ले चुका है।

शर्मा ने बताया कि इस स्थिति से आसपास के लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।दुर्गंध के कारण रहना मुश्किल हो गया है,वही मच्छरों की बढ़ती संख्या से बीमारियो का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस करवाई नही की गई है।लोगो ने जल्द से जल्द नालियों का निर्माण कर समस्या के स्थाई समस्या की मांग की है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed