IMG-20260517-WA0009

राजेन्द्र खटीक।पंजाब-राजस्थान J&K हाईवे की जमीन अधिग्रहण में ₹1.63 करोड़ के गबन का केस,गुरदासपुर में पट्टी (तरनतारन) पुलिस ने (16 मई को) सुबह 7 बजे PCS अधिकारी SDM अनुप्रीतकौर रंधावा को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह गिरफ्तारी जम्मू-कश्मीर-राजस्थान हाईवे के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के गबन से जुड़ी जांच के सिलसिले में की गई है।

जानकारों के अनुसार, अनुप्रीतकौर रंधावा के खिलाफ कुल 1 करोड़ 63 लाख रुपये के गबन का मामला चल रहा था। इसी मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। मामले की तफ्तीश अभी जारी है और पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

PCS अधिकारी पर आरोप है कि राजस्थान-जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे के निर्माण के वक्त सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण के दौरान तत्कालीन तरनतारन की SDM डॉ. अनुप्रीत कौर ने उन लोगों को लाभ पहुंचाया, जिनके पास जमीने नहीं थी।

About The Author