राजगढ़। नीट पेपर लीक मामला :- ब्लॉक युवा कांग्रेस ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन l

IMG-20260518-WA0005

राजगढ़। ब्लॉक युवा कांग्रेस पचोर के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति व केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम तहसीलदार पचोर को ज्ञापन सोपा व ज्ञापन के माध्यम से मांग की NEET नीट परीक्षा में अनियमीतताओ पेपर लीक एवं छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में ज्ञापन सोपा l

युवा कांग्रेस ने निम्न मांग की

1.NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं एवं पेपर लीक की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए ।

2.परीक्षा प्रणाली को पूर्णतः पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाया जाए।

3. छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों एवं माफियाओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ।

4.भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था लागू की जाए ।

5. विद्यार्थियों के हितों की रक्षा हेतु केंद्र सरकार तत्काल ठोस कदम उठाए।

ज्ञापन में उपस्थित युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजय मालवीय संघठन महामंत्री राधेश्याम सोमतिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी मालवीय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित बंसल, सेवादल जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, देवेन्द्र पाराशर, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भिलाला,

जिला सचिव मुकेश मेघवाल, मंडलम अध्यक्ष हेमंत शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, विकास शर्मा, महेश मालवीय जयवर्धन रुहेला, देव वर्मा, बनवारी वर्मा, सुमेर सिंह हाडा, मुकेश भिलाला, अर्जुन भिलाला, गिरिराज रजक,

रामकृष्ण गुर्जर, अभिषेक जाट, सुनील नागर, रामबाबू गुर्जर, सुनील नागर, दीपक सोनी, अंकित राजोरे, प्रणय यादव, बंटी छाबड़ा, शादाब ख़ान, भगवान सिंह रुहेला आधि कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

About The Author