, ,

दतिया। कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ को हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना।

दतिया। 16 मई 2026/ कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषक रथ का संचालन 10 दिवस के लिए प्रारंभ किया गया। कृषक रथ को कलेक्टर..

1 minute

Read Time

दतिया। 16 मई 2026/ कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषक रथ का संचालन 10 दिवस के लिए प्रारंभ किया गया।

कृषक रथ को कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, क़ृषि स्थाई समिति अध्यक्ष जनपद पंचायत दतिया प्रीती अहिरवार, जिला पंचायत क़ृषि स्थाई समिति सदस्य रामू प्रजापति, उप संचालक क़ृषि राजीव वशिष्ठ, परियोजना संचालक आत्मा जी. एस. गोरख द्वारा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

क़ृषि रथ जिले के तीनो विकासखंड की ग्राम पंचायतो मे जाकर कृषकों को ई विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती क्षेत्रों का विस्तार, मृदा स्वास्थ कार्ड योजना, कीट एवम् रोग प्रबंधन, नरवाई प्रबंधन, कृषि को लाभकारी बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, कृषि एवं सम्बद्ध विभागो की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार आदि के बारे में जानकारी प्रदान करेगा।

कृषि रथ में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवम कृषि और संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी प्रतिदिन उपस्थित होकर कृषको को तकनीकी जानकारी देंगे। कृषि रथ प्रतिदिन 4 ग्राम पंचायतों में भ्रमण पर रहेगा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed