ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने किया उद्घाटन
कुशीनगर जनपद के रामकोला विकास खण्ड अंतर्गत चंदरपुर लक्ष्मीगंज गेट के पास आम जनमानस एवं राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए “जल जीवन शुद्ध जल” व्यवस्था का शुभारंभ किया गया।
क्षेत्र के लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख श्री दिग्विजय सिंह लक्ष्मण जी ने फीता काटकर इस जनहितकारी पहल का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों और स्थानीय लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना एक अत्यंत सराहनीय कार्य है। लक्ष्मीगंज चौराहा क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है, ऐसे में इस व्यवस्था से आम जनता को काफी राहत मिलेगी।
ब्लॉक प्रमुख श्री दिग्विजय सिंह लक्ष्मण जी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। समाज के हर वर्ग तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्य लगातार किए जाते रहेंगे, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस पहल को स्थानीय लोगों ने समाजसेवा और मानवता की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने ब्लॉक प्रमुख जी के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जयराम कुशवाहा, बेचन कुशवाहा, नूरुल होदा समाजसेवी, जुगनू यादव, दीपक गुप्ता, रियाज अली, सुभाष मौर्य, रमाकांत कुशवाहा, सुरेन्द्र प्रसाद, रमेश राय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि इस प्रकार की जनकल्याणकारी पहल समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करती हैं और जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ पहुंचाती हैं।















