राणा पूंजा भील जयंती एवं वीरांगना रानी दुर्गावती जयंती मनाई
आदिवासी कांग्रेस में पप्पू भिलाला को मिली जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी
राजगढ़। राणा पूंजा भील जयंती एवं गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर सोमवार, 5 अक्टूबर को मां जालपा मंदिर परिसर राजगढ़ में कार्यक्रम एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के महान वीरों एवं वीरांगनाओं के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
इसी अवसर पर मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस द्वारा संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के बाद प्रदेश सचिव रोड़ सिंह भिलाला की सहमति से पप्पू भिलाला को आदिवासी कांग्रेस का जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह
भिलाला ने पप्पू भिलाला को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र में कहा गया कि नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे तथा संगठन की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को जिला स्तर पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।नियुक्ति पत्र में राष्ट्रीय
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस रामू टेकाम एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजगढ़ प्रियव्रत सिंह खींची के निर्देशन में संगठन हित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भिलाला ने पप्पू भिलाला को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा
आदिवासी समाज के बीच कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सभी पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं।कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस देव सिंह भिलाला, जिला सदस्य बापूलाल, रामप्रसाद कारीगर, करण सिंह, राधेश्याम, देव सिंह, सरेश सहित, कुमेरसिंह आधि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।