, , , ,

राजस्थान। आसीन्द पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 21 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। आसीन्द-आसींद परमवीर सिंह कटार जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान..

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। आसीन्द-आसींद परमवीर सिंह कटार जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आसीन्द थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

पुलिस ने कंटेनर की आड़ में की जा रही चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब की तस्करी को नाकाम करते हुए करीब 21 लाख रुपये कीमत की 249 पेटियां और तस्करी में प्रयुक्त ट्रक कंटेनर जब्त किया है।तस्करों ने शराब छिपाने के लिए गुजरात (GJ) पासिंग ट्रक कंटेनर का सहारा लिया था 17 मई, 2026 की रात नेशनल हाईवे 148D पर गश्त के दौरान पुलिस ने जब इस संदिग्ध कंटेनर को रुकवाने का प्रयास किया,

तो चालक गाड़ी को तेज गति से भीम की तरफ भगाने लगे थानाधिकारी श्रद्धा पचौरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी और पीछा शुरू किया। घिर जाने के डर से चालक ट्रक को बामणी चौराहा के पास सड़क किनारे खड़ा कर रात के अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने जब लावारिस खड़े कंटेनर की तलाशी ली, तो उसमें से चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब की 249 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने अवैध शराब और ट्रक कंटेनर को जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

सराहनीय भूमिका (पुलिस टीम)यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुधराज खटीक (RPS) और ओमप्रकाश सोलंकी (RPS) के सुपरविजन तथा थानाधिकारी श्रद्धा पचौरी के नेतृत्व में की गई।

इस कार्रवाई में विशेष योगदान देने वाले पुलिसकर्मी: गुड्डू सिंह (सहायक उपनिरीक्षक), कृष्ण कुमार (कांस्टेबल नं. 729), मांगीलाल (कांस्टेबल नं. 467), जगदेव (कांस्टेबल नं. 457)टीम में इनके अलावा एएसआई उमराव प्रसाद, हेड कांस्टेबल नरपत सिंह सहित कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, महादेव सिंह, महेंद्र विश्नोई और राहुल चौहान भी शामिल रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed