, , ,

राजस्थान। भीलवाड़ा रोड पर बिजली के खम्भे में दौड़ा करंट, युवक घायल, घंटे तक लगा जाम

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-नगर के भीलवाड़ा रोड स्थित रामद्वारा मोड़ पर सोमवार को बिजली के खम्भे में अचानक करंट प्रवाहित होने से एक युवक गंभीर..

3 minutes

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-नगर के भीलवाड़ा रोड स्थित रामद्वारा मोड़ पर सोमवार को बिजली के खम्भे में अचानक करंट प्रवाहित होने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई तथा सड़क पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

हादसे के बाद स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने ट्रैफिक व्यवस्था एवं विद्युत सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा रोड पर रामद्वारा के पास मंसूर अली बोहरा की दुकान के निकट विद्युत लाइन का खम्भा लगा हुआ है।

सोमवार को अचानक खम्भे में करंट प्रवाहित होने लगा। इसी दौरान गलवा निवासी सोहनलाल पुत्र पोखरमल बलाई (55) अस्पताल रोड की ओर पैदल जा रहे थे। सड़क पर ट्रैफिक जाम होने के कारण वह बिजली के खम्भे के पास खड़े हो गए।

तभी अचानक उनका हाथ खम्भे से छू गया और करंट की चपेट में आने से वह खम्भे से चिपक गए।मौके पर मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए धक्का देकर उन्हें खम्भे से अलग किया। घटना की सूचना तुरंत विद्युत विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और विद्युत सप्लाई बंद करवाई। इसके बाद घायल सोहनलाल को एंबुलेंस की सहायता से उप जिला चिकित्सालय आमेट पहुंचाया गया! जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए तथा भीलवाड़ा रोड पर करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। व्यापारियों एवं ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या बनी रहती है! जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार प्रशासन को समस्या से अवगत कराया जा चुका है!

लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है।स्थानीय व्यापारियों ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक जाम के दौरान कई बार भारी वाहन बिजली के खम्भों से टकरा जाते हैं। पूर्व में भी उक्त खम्भे में कई बार करंट प्रवाहित हो चुका है! और लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।

व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाए जाएं! ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस मामले को लेकर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता उमेश कुमार दुबे ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजकर विद्युत सप्लाई बंद करवाई गई और तकनीकी खराबी को ठीक कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि रामद्वारा मोड़ पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक होने से वाहन कई बार बिजली के पोल से टकरा जाते हैं! जिससे तार आपस में टकराकर टूट जाते हैं और करंट प्रवाहित होने की स्थिति बन जाती है।

उन्होंने कहा कि पोल शिफ्ट करने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है! हालांकि बड़े वाहनों की आवाजाही नियंत्रित होने के बाद व्यवस्था में सुधार संभव हो सकेगा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed