कप्तानगंज, कुशीनगर कप्तानगंज ब्लॉक परिसर में बुधवार को विकास की नई सौगात मिली। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने मांडल लाइब्रेरी पीएम मॉडल आवास और पशुपति नाथ उपाध्याय सभागार का फीता काटकर लोकार्पण किया।
ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में पुस्तकालय शिक्षा के प्रसार और युवाओं के भविष्य के लिए जरूरी हैं। लाइब्रेरी छात्रों को ज्ञान के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेगी।
ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह ने कहा मांडल लाइब्रेरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा केंद्र बनेगी। अध्ययन के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
निरीक्षण अतिथियों ने लाइब्रेरी की पुस्तकों, अध्ययन कक्ष और व्यवस्थाओं को देखा और सराहना की। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण लोग मौजूद रहे।














