दतिया। 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर शुभारंभ

IMG-20260523-WA0000

25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आज तृतीय दिवस के शुभ अवसर पर आज के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश पश्चिम भारत स्वाभिमान राज्य प्रभारी आदरणीय भाई राजेंद्र आर्य जी व पतंजलि योग समिति सह राज्य प्रभारी आदरणीय भाई जयदयाल शर्मा जी हमारे पतंजलि योग समिति के संरक्षक घनश्याम बरसैंया जी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर आज के सत्र का शुभारंभ हुआ।

भोपाल से पधारे आदरणीय राज्य प्रभारी राजेंद्र आर्य जी के द्वारा अनुलोम विलोम प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डाला गया

एवं जो यह 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण लेकर फिर परम पूज्य गुरुदेव स्वामी रामदेव जी महाराज के यहां पांच दिवसीय प्रशिक्षण लेकर मुख्य योग शिक्षक बन सकेंगे जो की सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में आयुष विभाग में यह सर्टिफिकेट के द्वारा अपने स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

इस पर विशेष प्रकाश डाला गया एवं युवा भाई बहनों से प्रतिदिन योग शिविर में आने कीअपील की।आदरणीय भाई जयदयाल शर्मा जी के द्वारा नौली क्रिया, बकासन, वृश्चिक आसन आदि कठिन आसनों का प्रदर्शन किया गया।

अंत में सेंवड़ा से आए हुए राहुल यादव जी का मुख्य योग शिक्षक सर्टिफिकेट राज्य प्रभारी जी के द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो भाई बहनों ने योगाभ्यास किया अंत में पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी घनश्याम सोनी जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About The Author