, ,

भीलवाड़ा। महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिला कर किया जागरूक

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत रामपुरा में परियोजना के..

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत रामपुरा में परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।

केप आरयूआईडीपी के सामाजिक विकास अधिकारी महेंद्र सिंह राणावत ने स्वच्छता पर जानकारी देते हुए बताया कि आरयूआईडीपी के द्वारा एफएसटीपी का कार्य स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सेप्टिक टैंकों का फिकल स्लज खुले में डालने के कारण किसी न किसी रूप में वापस अपने घरों तक पहुंच रहा है।

हम कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। इसलिए घरों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मल जल को टैंकों में भरकर बन रहे एफएसटीपी में ले जाया जाएगा, वहां इसको ट्रीट कर खाद के रूप में खेतों में उपयोग में लिया जाएगा।

इससे जो गंदगी होती थी, उससे निजात मिलेगी वातावरण स्वच्छ रहेगा महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी इस कार्यक्रम में मोहम्मद मोईन मंसूरी व शहर की महिलाओं का सहयोग रहा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed