पचोर/राजगढ़ में डाक विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें सीहोर संभाग के डाक अधीक्षक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव द्वारा राजगढ़ के सभी ग्रामीण डाक सेवकों को ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस का संतुष्टि पूर्ण कार्य किये जानें पर सम्मान और मोटिवेशन किया गया
एवं योजनाओं के बारे में बताया गया। सीहोर डाक अधीक्षक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव द्वारा भारतीय डाक विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं डाक सेवा, जन सेवा के बारे में बताया गया।
भारतीय डाक विभाग में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं हैं जैसा की सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के लिए है। ग्रामीण डाक जीवन बीमा और पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस और सेविंग बैंक खाता और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता जिसमें डीबीटी के माध्यम से कोई भी सरकारी योजना का पैसा सीधे बैंक खाते में जमा होता है।
आधार सेंटर का कार्य भी किया जाता है एवं स्पीड पोस्ट व स्पीड पार्सल भेजना और अन्य योजनाएं डाकघर में संचालित होती है।















