, ,

भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बनी काल: दाता पायरा चौराहे पर सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। बनेड़ा-भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रायला थाना क्षेत्र के दाता पायरा चौराहे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। बनेड़ा-भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रायला थाना क्षेत्र के दाता पायरा चौराहे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।

घटना के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान प्रेम देवी बलाई 61 वर्ष निवासी मेजा के रूप में हुई है। प्रेम देवी एक बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रायला से भीलवाड़ा की ओर जा रही थीं।

इसी दौरान दाता पायरा चौराहे के पास अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला उछलकर दूर जा गिरी और उनके सिर में गंभीर चोट आने के कारण अत्यधिक खून बह गया। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची।

गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सौभाग्य से मोटरसाइकिल पर सवार बच्चा इस हादसे में सुरक्षित बताया जा रहा है।

रायला थाने के सहायक उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed