पचोर/महात्मा ज्योतिबा फुले 200वीं जयंती वर्ष समारोह कैसे मनाया जाये, ज्योतिबा फुले के आदर्श और संघर्षों को जन-जन तक कैसे पहुँचाया जाये, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुऐ आज पचोर नगर जाटव मोहल्ले में एक मीटिंग का आयोजन किया गया l
आप जानते हैं की भारतीय नवजागरण काल के महान मनीषी, महिला शिक्षा के पक्षधर, महान शिक्षक ज्योतिबा राव फुले का 200वा जयंती वर्ष चल रहा है l हम जानते हैं की ज्योतिबा राव फुले ने समाज में स्वतंत्रता और समानता स्थापित करने के लीये आजीवन संघर्ष किया l
उन्होंने शिक्षा के द्वार सभी के लीये खोलें जिसकी दाम पर आज हर वर्ग को शिक्षा लेने का अधिकार है, लेकिन हम देख रहै की सरकार आज इन महापुरुषों के सपनों को धूमिल करने का प्रयास कर रही है l 94000 हजार सरकारी स्कूलों को बन्द करने की नीति अपनाकर आम गरीब लोगों के बच्चें के भविष्य को अंधकार में धकेलना चाहती है l
समाज में अगर शिक्षा नहीं रहेगी तो यह समाज फिर से गुलामी की जंजीरे में जकड़ा जाएगा lइसलिए हम सभी नागरिकों का फ़र्ज है की हम स्कूल को बचाएं, शिक्षा को बचाएं, समाज को बचाएं लिए
महात्मा ज्योतिबा फुले के संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाकर ही हम शिक्षा बचाओ आंदोलन को मजबूत कर सकते हैं, इसलिए शिक्षा को बचाएं, आने वाले भविष्य को बचाएं यही इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य है l
उक्त मीटिंग में गुना, ब्यावरा राजगढ़, नरसिंहगढ़, सारंगपुर, पचोर नगर के गण मान्य नागरिक उपस्थित रहै l















