, , , , ,

देवास। गर्भवती महिलाओं से रुपए लेने वाली वार्ड ब्वॉय निलंबितदस्तावेज फाड़ने वाली नर्सिंग ऑफिसर को भी हटाया

संवाददाता पवन परमार जिला देवास सोनकच्छ। मंगलवार को नगर के सिविल अस्पताल का निरीक्षण सीएचएमओ सरोजिनी जेम्स बेक ने किया। सोमवार को स्टाफ में हुई तीखी बहस के बाद निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने पृथक पृथक रूप से स्टॉफ नर्स व डॉक्टरों के बयान दर्ज किए।सीएचएमओ बेक ने बयानों के आधार पर नर्सिंग ऑफिसर सीमा वर्मा…

2 minutes

Read Time

संवाददाता पवन परमार जिला देवास सोनकच्छ। मंगलवार को नगर के सिविल अस्पताल का निरीक्षण सीएचएमओ सरोजिनी जेम्स बेक ने किया। सोमवार को स्टाफ में हुई तीखी बहस के बाद निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने पृथक पृथक रूप से स्टॉफ नर्स व डॉक्टरों के बयान दर्ज किए।सीएचएमओ बेक ने बयानों के आधार पर नर्सिंग ऑफिसर सीमा वर्मा जिन्होंने शासकीय दस्तावेज कार्यालय में फाड़ा था को हटाकर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाँरासा भेजा गया है।

वहीं सीएमएचओ ने आगे कार्रवाई करते हुए नर्सिंग ऑफिसर निशा पटेल को भी हटाते हुए उन्हें देवास जिला चिकित्सालय भेजा गया है।पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता महेंद्र शर्मा को हटाकर उनकी मूल स्थापना उप स्वास्थ्य केंद्र जलेरिया भेजा गया है। इसके अलावा सीमा ढेकवार स्टॉफ नर्स की ड्यूटी प्रशासनिक दृष्टि से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौंरासा लगाई गई थी को पुनः सोनकच्छ अस्पताल भेजा गया है। उधर वार्ड ब्वॉय प्रियंका चौहान की ड्यूटी 20 मई को बीएमओ अनिल राव द्वारा प्रसव कक्ष से हटाकर एएनसी क्लीनिक कक्ष क्रमांक 7 में लगाई गई थी।

चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए अपने मन से प्रसव कक्ष में ड्यूटी की गई व ड्यूटी के दौरान प्रसूति महिला हितग्राही के परिजन से राशि की अवैध वसूली की गई थी।

अवैध राशि की वसूली का सत्यापन 24 मई की रात्रि को रोगी कल्याण समिति सदस्यों, बीएमओ व इमरजेंसी ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी के समक्ष रुपए लौटाकर किया गया है। इस संबंध में समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित हुआ है। जिससे स्वास्थ्य विभाग एवं सिविल अस्पताल सोनकच्छ की छवि धूमिल हुई है।

प्रथम दृष्टया प्रियंका चौहान द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन किया गया व शासकीय कार्य के बदले अवैध लेनदेन किया गया। इसलिए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है निलंबनकाल में प्रियंका चौहान का मुख्यालय सिविल अस्पताल बागली रहेगा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed