, , , ,

राजस्थान। एससी-एसटी एक्ट का मामला: एक माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़िता ने एसपी से मांगी सुरक्षा

बोली- आरोपी खुलेआम दे रहे जान से मारने और गांव छोड़ने की धमकी, परिवार में दहशत शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। जहाजपुर-शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के लाल का खेड़ा गांव की एक महिला ने एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर जिला पुलिस अधीक्षक से न्याय और सुरक्षा की गुहार…

2 minutes

Read Time

बोली- आरोपी खुलेआम दे रहे जान से मारने और गांव छोड़ने की धमकी, परिवार में दहशत

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। जहाजपुर-शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के लाल का खेड़ा गांव की एक महिला ने एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर जिला पुलिस अधीक्षक से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि मामला दर्ज होने के एक माह बाद भी पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से आरोपी बेखौफ घूम रहे हैं और लगातार उसे व उसके परिवार को जान से मारने तथा गांव छोड़ने की धमकियां दे रहे हैं।

पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार 1 मई 2026 को कुछ लोग उसकी टपरी में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने कथित रूप से अश्लील गालियां दीं तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। घटना के संबंध में शक्करगढ़ थाने में प्रकरण संख्या 61/2026 दर्ज किया गया, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

महिला का कहना है कि मामला दर्ज हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कार्रवाई के अभाव में आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए हैं और वे लगातार परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं।ज्ञापन में पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि हाल ही में आरोपियों ने उसके पति का मोटरसाइकिल से पीछा किया, जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है। परिवार के सदस्य दहशत के बीच जीवन यापन कर रहे हैं और किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा शक्करगढ़ थाना पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर प्रभावी कार्रवाई करवाने की मांग की है।

महिला का कहना है कि यदि समय रहते आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो उसके परिवार की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपेक्षा की जा रही है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed